धर्ममथुरा

गोवर्धन में डेढ़ करोड़ से अधिक लोगों ने लगाई परिक्रमा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
मथुरा। गोवर्धन में मुड़िया पूर्णिमा पर गिरिराज तलहटी में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। परिक्रमा मार्ग के साथ आसपास की परिधि में करीब 30 किलोमीटर तक मानव शृंखला बनी नजर आई। अनुमान के अनुसार 7 दिन में करीब डेढ़ करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गिरिराजजी की परिक्रमा लगाई। मुड़िया पूर्णिमा पर बीती रात से तलहटी में आस्था का रैला उमड़ना शुरू हो गया था। सभी प्रमुख मार्ग भक्तों से भरे हुए थे। भीड़ का दबाव इस कदर रहा कि श्रद्धालु अपनी वास्तविक चाल में नहीं चल पा रहे थे। भीड़ का रेला उनको आगे बढ़ा रहा था। रातभर परिक्रमा मार्ग में मानव शृंखला नजर आई। गिरिराजजी के दर्शन के लिए भक्तों को मंदिरों में मशक्कत करनी पड़ी। राधाकुंड में सकरी गलियों से भक्तों का गुजरना मुश्किल हो गया। इस पर प्रशासन ने भक्तों को कस्बे के बाहर बने पक्के मार्ग से निकला। भीड़ में पुलिसकर्मी असहाय नजर आए। वह खड़े होकर सिर्फ नजारा देखते रहे।मेले में आरएसएस के स्वयंसेवकों ने सेवा शिविर लगाया। खोए हुए लोगों को मिलाया गया। यातायात व्यवस्था सुचारू करने में सहयोग दिया। मेला सकुशल संपन्न होने पर डीएम चंद्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष कुमार लंबरदार, नगर पंचायत राधाकुंड अध्यक्ष रामफल ने आभार व्यक्त किया। मेला प्रभारी उपजिला अधिकारी अमरेश कुमार ने अतिक्रमण और प्लास्टिक मुक्त मेला कराने में सहयोग किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button