गोड्डा
थाना बलबड्डा को मिली बड़ी सफलता, आर्म्स एक्ट के प्राथमिक अभियुक्त गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा /बलबड्डा : थाना अंतर्गत कांड संख्या 45/25 के आर्म्स एक्ट एवंअनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामले के प्राथमिक अभियुक्त मनीष कुमार (उम्र 20 वर्ष), पिता अजय यादव, निवासी सिमानपुर, थाना बलबड्डा, जिला गोड्डा को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। इस कार्रवाई को थाना प्रभारी अमित कुमार मारकी एवं बलबड्डा थाना की टीम ने अंजाम दिया। थाना टीम द्वारा की गई तत्परता और कड़ी निगरानी के चलते यह गिरफ्तारी संभव हो सकी, जिसे क्षेत्र मे कानून- व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।



