अमेठी

सामाजिक और आर्थिक गैर बराबरी दूर करने में फेल रही हैं केन्द्र की कांग्रेस,

भाजपा की सभी सरकारें, बसपा ही ला सकती है कानून का राज--के के आर्य

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमेठी तिलोई। बहुजन समाज पार्टी की ओर से बूथ कमेटियों के पुनर्गठन का काम जारी है। बसपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों के बीच बसपा की उपलब्धियों पर संवाद करने के बाद उन्हें पार्टी का प्राथमिक सदस्य बना रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष विजय गौतम ने महेशपुर सेक्टर के कुकहा रामपुर में  बैठक कर बूथ कमेटियों का पुनर्गठन किया।
विजय गौतम ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी भारतीय संविधान के अनुरूप शासन व्यवस्था की स्थापना और देश में कानून का राज लाने के लिए संघर्षरत हैं।बहन मायावती का पूरा जीवन बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के मानवतावादी मूवमेंट के लिए समर्पित है। उन्होंने देश के सबसे बड़े प्रदेश में सबसे अच्छा शासन करके दिखाया है। उत्तर प्रदेश की जनता इस समय बहन मायावती जी के शासन की याद कर रही है।
बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा प्रभारी के के आर्य एडवोकेट ने शंकर गढ़ में बैठक कर बसपा की बूथ कमेटियों का पुनर्गठन किया। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर देश की सभी पार्टियां जातिवादी और आरक्षण विरोधी हैं।अब तक केंद्र में शासन कर चुकी कांग्रेस, जनता दल और भाजपा की सरकारें सामाजिक और आर्थिक गैर बराबरी दूर करने में फेल रही हैं।
सेक्टर अध्यक्ष भगौती प्रसाद, सेक्टर सचिव राम समुझ, सुभाष चन्द्र,राम करन, प्रहलाद आदि मौजूद रहे। विधानसभा अध्यक्ष धर्म राज कोरी और कोषाध्यक्ष शिवशंकर ने कौहार और शाहगढ़ सेक्टर के गांवों में पार्टी समर्थकों के साथ बैठक और जनसंपर्क किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button