जालौन

उरई को स्मार्ट सिटी का दर्जा जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय चौधरी की मेहनत लाई रंग

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
उरई, जालौन — उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह के मार्गदर्शन और नगर पालिका परिषद उरई के अध्यक्ष प्रतिनिधि की सतत मेहनत आखिरकार रंग लाई है। उरई नगर पालिका को स्मार्ट सिटी मिशन में शामिल किए जाने का ऐतिहासिक निर्णय नगर विकास मंत्री ऐ के शर्मा द्वारा लिया गया है। यह न केवल जनपद जालौन बल्कि पूरे बुंदेलखंड के लिए गर्व की बात है। उरई के इस चयन के पीछे मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का दूरदर्शी नेतृत्व और नगर पालिका की टीम की निरंतर कार्यशीलता प्रमुख रही। पिछले कुछ वर्षों में नगर में किए गए बुनियादी ढांचे के सुधार, डिजिटल सेवाओं का विस्तार, स्वच्छता, सड़क,जल प्रबंधन और हरियाली के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों ने इस उपलब्धि की नींव रखी। नगरवासियों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे विकास की नई शुरुआत बताया है। स्मार्ट सिटी के रूप में उरई में अब अत्याधुनिक सुविधाओं, स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम, ई-गवर्नेंस, सुरक्षित पेयजल, और बेहतर जीवनशैली से जुड़ी योजनाएं धरातल पर उतरेंगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button