सिंगरौली

पॉलिटेक्निक कॉलेज की खिड़कियों के ग्रिल एवं लोहे के दरवाजे को चोरों ने किया पार

कोतवाली क्षेत्र में जगह-जगह अघोषित रूप से खुली कबाड़ की दुकानें

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

 सिंगरौली। कोतवाली क्षेत्र बैढ़न में कबाड़ियों का आतंक जोर पकड़ा हुआ है। पिछले दिनों पॉलिटेक्निक कॉलेज पचौर में कबाड़ चोर धाबा बोलते हुये खिड़कियों के ग्रिल एवं दरवाजे को पार कर दिये। सूचना के बावजूद पुलिस संदेही चोरों पर कार्रवाई के बदले दयादृष्टि दिखाई है। जिससे कबाड़ चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। वही शहर की पुलिसिंग की कार्यप्रणाली पर तरह-तरह के सवाल भी उठाने लगे हैं।
गौरतलब है कि कोतवाली क्षेत्र बैढ़न में रेत, गांजा , शराब, स्मेक हेरोईन मादक पदार्थो का जहां जोर पकड़ा हुआ है। वही कई स्थानों पर अघोषित रूप से किराना दुकानों में भी देशी-विदेशी शराब बेची जा रही है। जिसकी जानकारी आबकारी के साथ-साथ पुलिस को भी भलीभांति हैं। लेकिन अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कसने से गुरेज कर रही है। इसको लेकर पुलिस के जिम्मेदार अधिकारियों के प्रति तरह-तरह के सवाल करने लगे हैं। अब कोतवाली क्षेत्र में कबाड़ चोरों का भी आतंक बढ़ गया है। सूत्र बताते हंै कि पिछले दिनों आधा दर्जन के संख्या में कबाड़ियों ने पचौर में स्थित शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज को निशाना बनाया और पॉलिटेक्निक कॉलेज के अंदर-बाहर खिड़कियों में लगे ग्रिल व लोहे के दरवाजे को कटर मशीन से काट कर पार कर गये। इसकी जानकारी घटना की दूसरे दिन सुबह उक्त कॉलेज के प्रबंधन को हुई तो खोजबीन में लगे।
सूत्र यह भी बताते हैं कि इस दौरान पॉलिटेक्निक कॉलेज को सुराग लगा कि आसपास के ही कबाड़ चोरों ने घटना का अंजाम दिया है। साथ ही गुपचुप तरीके से खिड़कियों के काटे गये ग्रिल एवं लोहे के दरवाजों को भी अपने नजरों से देखने के बाद कोतवाली पुलिस को सूचना भी दिये। जहां कोतवाली पुलिस पचौर पहुंच करीब आधा दर्जन कबाड़ियों के यहां से उक्त ग्रिल एवं लोहे के दरवाजों को जप्त कर थाने ले आई, लेकिन पुलिस ने कबाड़ चोरों पर रहम दिखाते हुये दो बार छोड़ दी और चर्चा यहां तक है कि कोतवाली पुलिस से छूटने के बाद कबाड़ छोड़ अपने ताकत एवं पहुंच का ऐहसास भी कराने लगे। कोतवाली पुलिस उक्त कबाड़ चोरों पर दरियादिली क्यों दिखाई। यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
पॉलिटेक्निक कॉलेज से विस, लोस एवं ननि के चुनाव का संचालन
शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पचौर अति महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थान माना जाता है। यहां से लोकसभा, विधानसभा, त्रिस्तरीय पंचायत, नगर निगम के चुनाव सामग्री वितरण, मतो की गणना, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन, मत पेटी यही रखी जाती है और इस कॉलेज में कबाड़ चोर अंदर-बाहर घुस खिड़कियों के ग्रिल, दरवाजे काट कर पार किये जाने के बाद रात-दिन कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाने का दावा करने वाले पुलिस अधिकारी भी सवालों में घिरते जा रहे हैं। अब चर्चा है कि आखिरकार कोतवाली पुलिस की गस्त भी सवालों कटघर्रे में है। वही जिम्मेदार पुलिस अधिकारी सीएसपी एवं टीआई कबाड़ चोरों पर सख्ती क्यों नही दिखा रहे हैं। यह अपने आप में एक बड़ा सवाल है।
जगह-जगह खुली कबाड़ की दुकानें
कोतवाली क्षेत्र बैढ़न में कबाड़ दुकानों की भरमार है। तेलाई मोड़ के ईर्दगिर्द चन्द्रमा टोला व बलियरी समेत कई जगह कबाड़ की दुकानें कहीं घोषित तो कहीं अघोषित रूप से संचालित है। इन कबाड़ दुकानों पर किसका संरक्षण है, इस बात की भी चर्चा जोर-शोर से हैं। बाते यहां तक बाहर निकल रही हैं कि कबाड़ दुकानों के संचालकों पर पुलिस की दरियादिली भी दिखा रही है। जिसके चलते कबाड़ कारोबारियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। मकानों का निर्माण कराने वाले लोग रात के समय रतजगा करने के लिए मजबूर है। उन्हें इस बात का डर रहता है कि कबाड़ियों का झुण्ड पहुंच कहीं लोहे की सरिया उठा ना ले जाये। इसीलिए अधिकांश भवन निर्माण कराने वाले भूमि स्वामी दो-दो चौकीदार रखने के लिए मजबूर है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button