गोड्डा
सड़क पर जल जमाव से ग्रामीण एवं राहगीर परेशानी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा/महागामा : प्रखंड क्षेत्र के विश्वासखानी पंचायत के संग्रामपुर गांव के मुख्य सड़क पर जल जमाव और कीचड़ रहने से आए दिन लोगों के फिसलकर गिरने और गंदे पानी के छींटे पड़ने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। यहां से गुजरना वाले और स्थानीय वर्षो से इस समस्या को लेकर परेशानी उठा रहे हैं। संग्रामपुर गांव के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि से पानी निकासी के लिए नाली बनाने की मांग की है जिससे गांव की इस ज्वलंत समस्या का निदान हो सके। वहीं संग्रामपुर के ग्रामीणों ने बताया की बरसात के दिनों में जल जमाव तथा कीचड़ से दुर्गंध फैलने के साथ-साथ महामारी का खतरा बढ़ जाता है। कहा कि हम लोगों को यहां से गुजरने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सुखा के दिनों में लोग अपना काम चला लेते हैं लेकिन बरसात आते ही इस सड़क पर चलना मुश्किल हो हो जाता है। जानकारी हो की इसी मुख्य सड़क से होकर झारखंड और बिहार के लोगों को अधिकतर आना जाना होता है क्योंकि मुख्य मार्ग के अलावा यह सड़क भी दोनों राज्यों को एक दूसरे से जोड़ती है। इसी कीचड़ में घुस कर जाना पड़ता है जिससे राहगीरो को आने जाने में भारी मशक्कत करना पड़ता है। मालूम हो की पंचायत चुनाव होने से लोगों में आस जगी थी कि अब गांव स्तर पर इन समस्याओं से गांव वासियों को निजात मिलेगी, लेकिन अब तक इस संबंध में कोई पहल नहीं हो पाया है। आज भी स्थानीय एवं राहगीर कीचड़ भरे रास्ते से आवागमन करने को विवस है। वहीं ग्रामीणों ने शीघ्र पानी निकासी और मार्ग दुरुस्त कराने की मांग की है।



