गोड्डा
नप गोड्डा एवं नपं महागामा से संबंधित कार्यों की हुई समीक्षा बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में नगर परिषद गोड्डा एवं नगर पंचायत महागामा से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान दोनों नगर निकायों में चल रहे विकास कार्यों, नागरिक सुविधा, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, साफ सफाई, पथ प्रकाश व्यवस्था, शहरी क्षेत्र में कुल चापाकलों की संख्या, खराब पड़े चापाकलों की संख्या, जलापूर्ति पाइपलाइन मरम्मत्ती, दीनदयाल जन आजीविका योजना (शहरी), शहरी जलापूर्ति योजना, 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत संचालित योजना सहित विभिन्न बिंदुओं की क्रमवार समीक्षा की गई।
वहीं बैठक में उपायुक्त ने सर्वप्रथम डोर टू डोर कचरा उठाने वाले वाहन की स्थिति जानकारी ली गई। कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि कुल 26 गाड़ियां के द्वारा कचड़ा का उठाव किया जा रहा है इस पर उपायुक्त ने सभी गाड़ियों को दुरुस्त करा जीपीएस ट्रैक अनिवार्य रूप से लगाकर कर वार्ड वाइज किस दिन किस गाड़ियां का परिचालन होगा इसकी विस्तृत कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करने, चौक चौराहे में टूटे-फूटे पड़े डस्टबिन को बदलने, नगर भवन गोड्डा में रेनोवेशन का कार्य शुरू करने तथा नगर पंचायत, महागामा कार्यालय के लिए जमीन चिन्हित करने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा उपायुक्त ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से गोड्डा नगर परिषद क्षेत्र के आम जनता के द्वारा प्राप्त प्रतिक्रिया की भी समीक्षा की गई इस पर कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि लगभग प्रतिक्रिया का निराकरण किया जा चुका है एवं कुछ जो बचा है उसका कार्य भी जल्द ही कर लिया जाएगा। मौके पर नगर प्रशासक सह सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी आशीष कुमार एवं नगर परिषद गोड्डा/महागामा के कर्मी गण मौजूद रहे।



