पाकुड़

नवादा गांव में चलाया गया डेंगू रोधी विशेष खोज सघन निगरानी अभियान

Anti-dengue special search intensive surveillance campaign launched in Nawada village

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देशानुसार आज स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा पाकुड़ प्रखण्ड के नवादा गांव में डेंगू रोधी एक विशेष सघन निगरानी अभियान चलाया गया। यह गतिविधि दो टीमों के माध्यम से सामुदायिक स्वयं सेवकों एवं एमपीडब्ल्यू राकेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई।निगरानी के तहत कुल 60 घरों को शामिल किया गया जिसमें 349 जलधारक कंटेनरों का निरीक्षण किया गया। इनमें से 15 कंटेनर में एडीज मच्छर के लार्वा से संक्रमित पाए गए जो डेंगू वाहक मच्छरों के संभावित प्रजनन स्थलों की ओर इशारा करते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए समुदाय की निरंतर भागीदारी, स्रोत नियंत्रण और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button