अमरोहा

छेड़छाड़ के झूठे आरोप में फंसाने की कोशिश

मां का दावा- बेटा एक महीने से गांव से बाहर, ग्रामीणों ने सीओ से निष्पक्ष जांच मांगी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हसनपुर : मुबारकपुर कला गांव में एक महिला ने अपने बेटे को झूठे आरोप में फंसाने का मामला सामने आया है। बबीता देवी ने सीओ दीप कुमार पंत को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव का एक व्यक्ति उनके बेटे पर अपनी बेटी से छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगा रहा है। बबीता देवी ने स्पष्ट किया कि उनका बेटा पिछले एक महीने से गांव से बाहर मजदूरी कर रहा है।

मामले की गहन जांच की मांग
वह वर्तमान में गांव में मौजूद भी नहीं है। इस मामले में बबीता देवी के साथ कई ग्रामीण भी सीओ के पास पहुंचे। गुड्डू, तेजराम, त्रिलोकी, ओम प्रकाश, मोहन वर्मा, राजेंद्र, सुभाष चंद्र और पूरन सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की गहन जांच की मांग की है। उन्होंने अपील की है कि सच्चाई सामने लाई जाए और किसी निर्दोष को परेशान न किया जाए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button