बोकारो

डुमरी विधायक पर मारपीट का मामला दर्ज

Case of assault registered against Dumri MLA

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
बोकारो। बेरमो के प्रखण्ड प्रमुख गिरिजा देवी के देवर ने डुमरी के विधायक जयराम महतो पर और उनके अंगरक्षक पर पुलिस केस किया हैं। ज़बाब में विधायक के बॉडीगार्ड ने भी नावाडीह थाने में मामला दर्ज कराया है। भाजपा महिला मोर्चा की बोकारो जिला अध्यक्ष और बेरमो प्रखंड की प्रमुख गिरिजा के देवर बैदकारो निवासी और सीसीएल कर्मी कैलाश महतो की गाड़ी 09 जुलाई 2025 की रात को गुंजरडीह मोड़ के पास खराब हो गई। कैलाश के अनुसार इस कारण उनकी गाड़ी रास्ते में खड़ी थी। तभी विधायक श्री महतो का काफिला उधर आया। उनके बॉडीगार्ड ने गाड़ी हटाने को कहा। कैलाश के अनुसार उन्होंने गाड़ी खराब होने की बात बताई और मदद मांगी। कैलाश महतो के अनुसार सब कुछ जानने के बाद भी उनका अंगरक्षक गाली – गलौज करने लगा। इसके बाद जे एल के एम पार्टी के सुप्रीमो जयराम महतो अपनी गाड़ी से नीचे आए और मुझे थप्पड़ जड़ दिया। उनके बॉडीगार्ड और अन्य समर्थकों ने भी मारपीट की। कैलाश महतो ने नावाडीह थाना में यह शिकायत लिखित की है। इनकी शिकायत के बाद विधायक के बॉडीगार्ड ने भी नशे की हालत में वर्दी फाड़ने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button