अमरोहा
दिल्ली-लखनऊ रोडवेज बस में लगी आग
चालक की सूझबूझ से 30 यात्रियों की जान बची, दूसरी बस से भेजा गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : शुक्रवार रात साढ़े दस बजे दिल्ली से लखनऊ जा रही रोडवेज की पिंक बस में अचानक आग लग गई। यह घटना अमरोहा के गजरौला में नेशनल हाईवे-9 पर गांव यकबगडी के पास हुई। बस के इंजन की वायरिंग में आग लगने से धुएं का गुब्बार उठने लगा
चालक जयदेव ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बस को मोगा ढाबे पर रोका। उन्होंने बस में सवार सभी 30 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। ढाबे के पानी के पाइप की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया। सभी यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया



