मेरठ

जाट रेजीमेंट के हवलदार का कैंसर से हुआ निधन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के किनानगर गांव निवासी जाट रेजीमेंट के हवलदार रविकांत चौधरी का दिल्ली के आरआर अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले तीन महीने से अस्पताल में भर्ती थे।

37 वर्षीय रविकांत बठिंडा में तैनात थे। उन्हें 6 महीने पहले कैंसर का पता चला था। तीन महीने पहले उनकी स्थिति बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के आरआर अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार की देर रात उनका निधन हो गया। रविकांत ने 2007 में भारतीय सेना में नौकरी शुरू की थी। शनिवार सुबह उनका पार्थिव शरीर गांव किनानगर पहुंचा। जाट रेजीमेंट के अधिकारियों ने मृतक हवलदार को श्रद्धांजलि देते हुए सलामी दी। गांव में शोक का माहौल है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button