विधायक निसात आलम की पहल से नई शुरुआत,, अब जन्म के कुछ घंटे बाद ही मिलेगा जन्म प्रमाण पत्र
New beginning with the initiative of MLA Nisat Alam, now birth certificate will be available within few hours of birth

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। विधायक मोहतरमा निसात आलम की ऐतिहासिक पहल पर पाकुड़ सदर अस्पताल में एक नई व्यवस्था की शुरुआत की गई है, जिसके अन्तर्गत अब नवजात शिशुओं को अस्पताल से छुट्टी के समय ही जन्म प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा। पूर्व में इस प्रक्रिया में कई दिन या सप्ताह लग जाते थे, जिससे आम जनता को विभिन्न सरकारी कार्यों, जैसे- स्कूल में दाख़िला, राशन कार्ड, पेंशन या अन्य प्रमाणिक दस्तावेज़ों के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
अब यह प्रक्रिया होगी तेज़, सरल और पारदर्शी। यह सुविधा विशेष रूप से ग्रामीण एवं गरीब परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। विधायक निसात आलम ने कहा कि हमारी सरकार आम जनता की सेवा और सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है। यह कदम उसी दिशा में एक छोटा लेकिन मजबूत प्रयास है।



