गोड्डा

पांडुबाथन के खड़हरा टोला की सड़क कीचड़मय, वर्षों बाद भी नहीं बन पाई है पक्की सड़क

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा/पोड़ैयाहाट : बारिश का मौसम आते ही इस गांव के ग्रामीण सहित राहगीरों का चलना मुश्किल हो जाता है। हल्की सी बारिश में ही यहां का मार्ग कीचड़मय हो जाता है जिससे लोग बहुत परेशान हैं। मामला गोड्डा प्रखंड क्षेत्र के पांडुबाथन पंचायत के खड़हरा टोला कि है, जो प्रखण्ड कार्यालय से महज 07 किलोमीटर और गोड्डा समाहरणालय से महज एक किलोमीटर दूर स्थित उक्त गांव के लोग कीचड़ भरी सड़को पर चलने को विवश हैं। ये सड़क गोड्डा- हंसडीहा एनएच 133 से नजीर टोला कठोन से होते हुए गोड्डा- रामगढ़ मुख्य पथ को जोड़ता है। वहीं यह सड़क कई गांवों को भी जोड़ता है, बावजूद इस मार्ग में आज तक पक्की सड़क नहीं बन पाई है। वही बारिश आते ही ग्रामीण सहित इस सड़क से गुजरने वाले लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
वही स्थानीय ग्रामीण दिनेश बेसरा, बबलु बेसरा, नवीन बेसरा, गेंजे बेसरा, भरत यादव सहित ग्रामीणों की माने तो, चुनाव के समय जनप्रतिनिधि वोट के समय विकास करने के नाम पर बड़े- बड़े लोक लुभावन वादे कर चले जाते हैं, फिर दुबारा झांकने तक नहीं आते। वही गांव वालों को इस बात का भी दुख होता है कि वर्तमान विधायक पिछले चार बार से है और उन्हीं की पार्टी के व्यक्ति पिछले तीन बार स्थानीय मुखिया हैं बावजूद क्षेत्र में विकास का कोई कार्य दुर दुर तक नजर नहीं दिखता। यहां की सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से लोग वंचित हैं। इतना ही नहीं, यहां के लोग शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास जैसी सुविधा आज तक नहीं मिलने की बाते कही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button