पाकुड़

बाल संरक्षण मुद्दे पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

Workshop organized on child protection issue

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तत्वावधान में प्रोजेक्ट प्रारंभ के तहत बाल संरक्षण मुद्दे पर कार्य कर रहे विभिन्न सरकारी/ गैर सरकारी संगठनों के साथ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सूचना भवन सभागार में आयोजित किया गया। इस कार्यशाला का शुभारंभ उपायुक्त मनीष कुमार व विशेष कार्य पदाधिकारी श्री त्रिभुवन कुमार सिंह, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्रीमती कांति रश्मि, जिला शिक्षा पदाधिकारी सुश्री अनीता पुरती, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती बसंती ग्लाडिस बाड़ा ने दीप प्रज्वलित* कर किया। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि जल्द ही पाकुड़ में प्रोजेक्ट बचपन एवं परख के तहत “बात तो करनी होगी”* का लांच किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में बाल आइकॉन बनाए जायेंगे। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र एवं विद्यालय में गुड टच बेड टच कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बच्चों को गुड टच और बेड टच के बारे में बताया जाएगा। साथ ही उपायुक्त ने बाल श्रम, बाल विवाह, मासिक धर्म, मानसिक स्वास्थ्य एवं दिव्यांग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला में विभिन्न संबद्ध विभाग यथा जिला बाल संरक्षण इकाई, श्रम विभाग, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, चाइल्ड हेल्प लाइन, बाल देखभाल संस्थान, शिक्षा विभाग एवं गैर सरकारी संस्था- जनलोक कल्याण परिषद, फेस, झारखंड विकास परिषद, अमड़ापाड़ा के द्वारा बच्चों के लिए चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रम के संबंध में पीपीटी के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान *ब्यास ठाकुर, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, विनय कुमार शर्मा, LPO, शमा परवीन, राजेश कुमार शर्मा,संरक्षण पदाधिकारी, पूजा कुमारी, लेखा, सामाजिक कार्यकर्ता, परामर्शी, अशोक कुमार यादव, डाटा एनालिस्ट, आउटरीच वर्कर, जिला बल संरक्षण इकाई, सभी सदस्य, बल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड, चाइल्ड हेल्पलाइन के कर्मी, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button