बाराबंकी
कजियापुर गांव में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी : मसौली थाना क्षेत्र के कजियापुर गांव में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय श्यामू यादव के रूप में हुई है। श्यामू के परिवार ने गांव के ही रहने वाले द्वारिका यादव पर हत्या का आरोप लगाया है।
मृतक की बहन सेजल के अनुसार, श्यामू द्वारिका के साथ बाहर काम करता था। दोनों के बीच रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर पहले चौकी में समझौता भी हुआ था। बहन का आरोप है कि द्वारिका अक्सर शराब के नशे में उनके भाई को गाली-गलौज करता और जान से मारने की धमकी देता था।
मृतक दो भाई है श्यामू छोटा भाई था बड़े भाई का नाम सोहन लाल है मृतक के तीन बहने थी जिसमे एक की सादी हों चुकी है जिसमें बड़ी बहन का नाम रेनू है जिसकी सादी हों चुकी है मंझली बहन का नाम प्रियंका है जो मानसिक रूप से कमजोर है और सबसे छोटी बहन का नाम सेजल है
वहीं मृतक पिता का देहांत बचपन में ही हो गया था परिवार की स्थिति काफी कमजोर है मृतक का भाई अलग रहता था मृतक अपनी मां और छोटी बहन के साथ में दूसरे घर पर रहता था घटना से मृतक की मां का रो रो कर बुरा हाल है वह बार-बार यही कहती है बेटे लौट आओ इतना कहते ही वह बार-बार भी बेहोश हो जा रही है
घटना उस समय हुई जब परिवार के सदस्य खेत में धान लगाने गए थे। जब मृतक की मां रामलली और बहन सेजल घर लौटीं, तो उन्होंने श्यामू का शव घर के बाहर पड़ा देखा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है वही इस संबंध में मसौली के थाना प्रभारी सुधीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया है कि आरोपो के आधार पर जांच की जा रही है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है
मृतक के बहन के द्वारा लगाए गए आरोप के आधार पर आरोपी द्वारिका यादव की तलाश जारी है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।



