क्राइममथुरा

निजी क्लीनिक में महिला के साथ डॉक्टर की हैवानियत

नींद की गोलियां खिलाकर दुष्कर्म

मथुरा। फरह के रेलवे फाटक स्थित एक निजी क्लीनिक में शुक्रवार शाम को भर्ती हुई महिला मरीज से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने शनिवार सुबह यूपी डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आते ही आरोपित चिकित्सक मौके से फरार हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक को सीज किया है। फरह थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक स्थित एसआरडी पालीक्लीनिक बना हुआ है। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला शुक्रवार शाम को क्लीनिक में इलाज के लिए आई थी। चिकित्सक ने उसे क्लीनिक में भर्ती कर लिया। आरोप है कि रात के अंधेरे में चिकित्सक ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। सुबह महिला का बेटा चाय-नाश्ता लेकर पहुंचा तो उन्होंने बेटे को पूरी बात बताई। बेटे ने यूपी डायल 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। दुष्कर्म की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और पीड़िता के बयान दर्ज किए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक को सीज कर दिया। पीड़िता ने बताया कि डाक्टर ने रात 11 बजे उसको दो नींद की गोली खिलाई। इसके बाद उसको होश नहीं रहा। होश आने तक आरोपित डाक्टर दुष्कर्म करता रहा। अकेला होने के चलते वह अपने साथ हो रहे दुष्कर्म का विरोध नहीं कर सकी। पीड़िता के पुत्र ने आरोपित डाक्टर के खिलाफ फरह थाने में प्रार्थना-पत्र दिया है। पुलिस आरोपित चिकित्सक की तलाश में जुटी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button