अमरोहा
शराब की ओवररेटिंग पर आबकारी विभाग का एक्शन
अमरोहा में 350 की बोतल 360 में बेचने वाला विक्रेता गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमरोहा : रहरा में शराब की ओवररेटिंग के मामले में आबकारी विभाग ने कार्रवाई की है। शनिवार रात 9:25 बजे आबकारी निरीक्षक रामकुमार यादव को रहरा कंपोजिट दुकान के सामने ओवररेटिंग की शिकायत मिली।
निरीक्षक यादव ने जांच के लिए एक व्यक्ति को 500 रुपए देकर रॉयल स्टैग का 375 मिलीलीटर का अद्धा खरीदने भेजा। उसके साथ सादे कपड़ों में सिपाही अनिल कुमार यादव भी गए। दुकान विक्रेता ने शराब की बोतल 350 रुपये की जगह 360 रुपए में बेची
विक्रेता रामकिशोर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। वह सुतारी कलां, थाना सैद नगली का रहने वाला है। खरीदी गई बोतल को सील कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।
आबकारी निरीक्षक रामकुमार यादव ने कहा कि ओवररेटिंग करने वाले दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शिकायत मिलने पर कोई भी दुकानदार बख्शा नहीं जाएगा।




