गोड्डा

सैकड़ों घरों में इन दिनों पानी की किल्लत

- पीएचईडी में लगा समरसेबल स्टार्टर खराब होने से जलापूर्ति व्यवस्था ठप।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा : प्रखंड अंतर्गत सैकड़ों घरों में इन दिनों पानी की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। वहीं लगातार पांचवें दिन भी नलों से पानी की एक बूंद तक नहीं टपकी। कारण है पीएचईडी परिसर स्थित समरसेबल स्टार्टर की बार-बार हो रही खराबी, जो इस बार फिर पूरी जलापूर्ति व्यवस्था को ठप कर गई है। तेज गर्मी और उमस के बीच रोजमर्रा का जीवन बुरी तरह प्रभावित है। लोग बाल्टी और बर्तन लेकर इधर-उधर पानी के इंतजाम में भटकने को मजबूर हैं। वहीं जानकारी के मुताबिक, जून में ही नया समरसेबल व स्टार्टर लगाया गया था, लेकिन यह भी एक महीने के बाद जवाब दे गया। लोगों ने कहा पीएचईडी के ट्रांसफार्मर से अर्थिंग लेने के लिए कुछ लोगों के द्वारा ईसीएल का तार जोड़ दिया गया है जिससे बीच-बीच में शॉर्ट सर्किट हो रहा है और पीएचइडी परिसर में 11 हजार वोल्ट के तारों पर डाली और झाड़ियों के संपर्क में रहने से बार-बार फॉल्ट हो रहा है। लोगों ने विभाग से जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है ताकि पेयजल की समस्या दूर हो सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button