बरेली
संस्कार भारती ने किया कला गुरू सम्मान समारोह का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो
बरेली। संस्कार भारती बरेली महानगर ब्रज प्रांत के तत्वावधान में स्थानीय लोक खुशहाली सभागार में गुरू पूर्णिमा के शुभ अवसर पर नटराज पूजन, कलागुरू सम्मान एवं कला उत्सव (शास्त्रीय नृत्य, संगीत, गायन, वादन, कवि सम्मेलन एवं भारतीय सभ्यता व सामाजिक समरसता पर आधारित चित्रकला प्रदर्शनी) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ० विनोद पागरानी ज (निदेशक खुशलोक हॉस्पिटल, बरेली), विशिष्ट अतिथि डॉ० अवनीश यादव (प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज), डॉ थीरेंद्र शर्मा, ( प्रधानाचार्य शांति अग्रवाल सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज), प्रसिद्ध संगीतकार डॉo अवधेश गोस्वामी रहे। इसके अतिरिक्त अन्य विभिन्न कलाओं से जुड़े भारी संख्या में कलाकारों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संयोजक व प्रांतीय मंत्री कुलदीप वर्मा एडवोकेट, महानगर अध्यक्ष उपमेन्द्र सक्सेना एडवोकेट, महामंत्री अमन पटेल, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर एडवोकेट, सहित बड़ी संख्या मे गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य डी. प्रसाद उर्फ पप्पू वर्मा ने किया। अंत में आभार संस्था के महानगर अध्यक्ष उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट ने सभी के प्रति प्रकट किया




