अमरोहा
हरिद्वार व बृजघाट से जल लेकर अपनी मंजिल की ओर बढ़ते शिव भक्त
गजरौला चौपला पर थाना प्रभारी ने किया जोरदार स्वागत प्रसाद किया वितरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गजरौला : रविवार दोपहर करीब एक बजे हरिद्वार व बृजघाट से कावड़ लेकर अपनी मंजिल की ओर शिव भक्त बढ़ते जा रहे हैं गजरौला चोपला पुलिस चौकी पर जैसे ही कावड़िए पहुंचे तो वहां मौजूद थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने अपनी पुलिस टीम के साथ मिलकर कांवड़ियों का जोरदार स्वागत किया है इस दौरान थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने कावड़ियों को केला पानी प्रसाद वितरीत किया है दर्शल आपको बता दें कि सावन माह शुरू हो गया है गजरौला नेशनल हाईवे पर बम बम भोले जयकारे गूंजने शुरू हो गए हैं उनकी सुरक्षा को देखते हुए पुलिस भी जगह-जगह तैनात की गई है



