बरेली

कांग्रेस महानगर  के संगठन सृजन हेतु वार्डो का भ्रमण व बैठकें जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : वार्डों के गठन को लेकर बरेली महानगर में अभियान जारी है, जिसके तहत कांग्रेस के पदाधिकारी विभिन्न वार्डों में भ्रमण व बैठकें करके कांग्रेस की विचारधारा के लोगों से रूबरू होकर संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं । इस कार्य के लिए महानगर की 80 वार्डों को 8 मंडलों में बांटा गया है और प्रत्येक एक मंडल की जिम्मेदारी एक महानगर की उपाध्यक्ष को सौंप दी है तथा उनके साथ एक मंडल में दो- दो महासचिवों को भी जिम्मेदारी दी गई  है। सचिव पद के पदाधिकारी भी संगठन सृजन अभियान में अपना पूरा सहयोग कर रहे हैं और वार्ड स्तर पर अपनी भूमिका निभाएंगे। उक्त जानकारी देते हुए महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा ने बताया कि आज महानगर संगठन को मजबूत करने के लिए नए बनाए मंडल –  बनखंडी नाथ मंडल  एवं  शाहदाना वली मंडल के वार्डों भ्रमण किया और बैठकें भी की ।
अंत में महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एड. ने कहा संगठन निर्माण करने के साथ-साथ हमें स्थानीय लोगों की समस्याओं को उठाना होगा और उनसे निजात दिलाने के लिए संघर्ष का रास्ता अपनाना होगा, जिसके लिए हम सबको तैयार रहना होगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button