पाकुड़

तय मानक से अधिक खनिज परिवहन पर प्रशासन सख्त, 2 ट्रैक्टर जब्ती के साथ 2 चालक गिरफ्तार

Administration strict on mineral transportation above the set standard, 2 drivers arrested with 2 tractors seized

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ मुफस्सिल थाना पुलिस काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के ध्यानार्थ लगातार संघन जांच अभियान पाकुड़ मुफस्सिल पुलिस के द्वारा चलाया जा रहा है। वही बीते दिनों पाकुड़ (मु॰) थाना पुलिस के द्वारा थानाक्षेत्र अन्तर्गत की गई चेकिंग के दौरान पाकुड़- धुलियान मुख्य सड़क पर पाकुड़ (मु०) थाना के सामने स्वराज ट्रैक्टर रजि० नंबर जेएच 18के-1575 तथा इसके बिना रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित ट्रेलर पर अतिरिक्त पटरा लगाकर क्षमता से अधिक मात्रा में स्टोन चिप्स लोड अवस्था में जप्त किया गया है। तत्तपश्चात खान निरीक्षक, पाकुड़ के प्रतिवेदन के आधार पर उक्त ट्रैक्टर के मालिक, चालक एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध धारा – 303(2)/ 3(5)/ बीएनएस 54 आफ जेएमएमसी- 2004, 4/ 21 आफ जेएमएमसी एक्ट 1957 एंड 7/ 9/ 13 आफ जेएम ( आई.पी. एम. टी. एंड एस) रुल – 2017 के तहत (पाकुड़ मुफस्सिल थाना काण्ड संख्या- 171/2025) प्राथमिकी किया गया है। साथ ही उपरोक्त वाहन के चालक अबुल हसन (उम्र करीब 24 वर्ष, पिता- अब्दुल नूर, सा० वल्लभपुर, थाना पाकुड़ नगर, जिला पाकुड ) को गिरफ्तार किया गया है। समाचार लिखे जाने तक काण्ड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा अग्रतर कार्रवाई की जा रही थी। वही पाकुड़ (मु॰) थानाक्षेत्र अन्तर्गत कालिकापुर- लखनपुर मुख्य सड़क पर नीला रंग का सोनालिका ट्रैक्टर, जिसका रजिट्रेशन नंबर टेम्पर किया हुआ जेएच 16——–3 अंकित तथा इसके बिना रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित ट्रेलर पर अतिरिक्त पटरा लगाकर क्षमता से अधिक मात्रा में स्टोन चिप्स लोड अवस्था में जप्त किया गया है। तत्तपश्चात खान निरीक्षक, पाकुड़ के प्रतिवेदन के आधार पर उक्त ट्रैक्टर के मालिक, चालक एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध विभिन्न सुसंगत धाराओं के साथ (पाकुड़ मुफस्सिल थाना काण्ड संख्या- 170/ 2025) प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही उल्लेखनीय वाहन के चालक हबीबुर रहमान (उम्र करीब 26 वर्ष, पिता- नेकसाद शेख, ग्राम – शहबाजपुर, थाना पाकुड़ मुफस्सिल, जिला पाकुड़) को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावे काण्ड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस के द्वारा अग्रतर कार्रवाई की जा रही

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button