बेतुल

बैतूल सारणी बीएलओ प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, एसडीएम की मौजूदगी में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल सारनी : सारनी क्षेत्र के सभी बीएलओ प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए।उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत धनोरा के शासकीय हाई स्कूल क्रमांक 2 घोड़ाडोंगरी में बी.एल.ओ. (बूथ लेवल अधिकारी) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण दिनांक 14 जुलाई से 17 जुलाई 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता अभीजीत सिंह ने की, जिन्होंने उपस्थित बी.एल.ओ. अधिकारियों को निर्वाचन से संबंधित कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने मतदाता सूची के अद्यतन, पहचान पत्र सत्यापन, नए मतदाता जोड़ने, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं को सूची से हटाने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया।
कार्यक्रम में डिजिटल स्लाइड्स के माध्यम से बी.एल.ओ. पहचान फॉर्म, कार्य क्षेत्र की जिम्मेदारियाँ, मोबाइल ऐप के उपयोग और मतदाता जागरूकता अभियान की भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने अपने सवाल भी पूछे, जिनका समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया गया।प्रशिक्षण में विभिन्न पंचायतों और वार्डों से आए बीएलओ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने हेतु जमीनी स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों को पूरी तरह प्रशिक्षित करना है।
अंत में, एसडीएम अभिजीत सिंह ने सभी अधिकारियों से अपील की कि वे अपने कार्य को निष्ठा और जिम्मेदारी से करें ताकि लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक मजबूत बन सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button