बेतुल
बैतूल शिव भोलेनाथ के 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन एक साथ
ब्रह्माकुमारीज ने शिव ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा निकाली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्य शिक्षण संस्थान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के तत्वावधान में सोमवार को विशाल द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में भगवान शिव के भारत में प्रसिद्ध 12 ज्योर्तिलिंग जैसे सोमनाथ, विश्वनाथ, केदारनाथ, ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, घृष्णेश्वर, बैद्यनाथ, रामेश्वरम, त्रयंबकेश्वर, भीमाशंकर,नागेश्वर के रथ सजाकर इन पर ज्योतिर्लिंग स्थापित किए गए। यात्रा में ब्रह्माकुमारी बहनों ने अपने सर पर कलश रखकर तथा ब्रह्माकुमारीज के अनुयायियों ने शिव ध्वज हाथ में लेकर के इस यात्रा की अगुवाई की। शिव भोलेनाथ के वाहन नंदी का रथ सजाया गया, नंदीगण के रथ के बाद सभी द्वादश ज्योतिर्लिंगों के भव्य रथ सजाकर यात्रा निकाली गई। शहर के मुख्य मार्गों और मुख्य स्थानों से निकाली गई शोभायात्रा का भक्तो ने पूजा अर्चना कर विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया। साथ ही भग्गूढाना के शंकर नगर में एसटीडी चौक पर ब्रह्माकुमारीज की नई पाठशाला का शुभारंभ किया गया जहां पर प्रतिदिन सुबह और निशुल्क रूप से राजयोग मेडिटेशन का कोर्स सिखाया जाएगा।इस आयोजन में ब्रह्माकुमारीज के बैतूल क्षेत्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी, सारनी क्षेत्र से ब्रह्माकुमारी सुनिता दीदी, बी के अरुणा, बी के अर्चना, बी के नंदकिशोर ,बी के तरुण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।



