मेरठ
राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य) से दिग्विजय चौहान बने मेरठ जिला अध्यक्ष

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मेरठ। मोदीपुरम के दुल्हेडा चौहान निवासी दिग्विजय चौहान को राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य) का मेरठ जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा द्वारा यह घोषणा की गई। राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य) की नई दिल्ली में सभा हुई, सभी पदाधिकारी की बैठक में दिग्विजय चौहान को जिला अध्यक्ष मेरठ व सत्पयपाल सिंह सिसोदिया को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा, हरियाणा से प्रदेश अध्यक्ष राकेश तंवर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री दुष्यंत सिंह, मोशीन राजपूत, प्रदीप राणा, विनय भूषण साह और कई राज्यों से आए पदाधिकारी मौजूद रहे।


