धनबाद

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ मोटरसाइकिल जब्त, एक गिरफ्तार

During vehicle checking, police seized a motorcycle along with a large quantity of illegal liquor, one arrested Open in Google Translate • Feedback

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद, कुमारधुबी। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सभी थाना व ओपी में लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार की रात कालूबथान ओपी प्रभारी नितेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में वाहन चेकिंग जांच अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान बंगाल से झारखंड की ओर अवैध शराब की बोतल के साथ एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। जिसमें अवैध शराब के कुल 51 बोतल को पकड़ा गया है। वहीं कालूबथान ओपी प्रभारी नितेश मिश्रा ने संबंध में कहा कि वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेशनुसार लगातार वाहन चेकिंग अभियान कालूबथान ओपी क्षेत्र में चलाया जा रहा है , वही कल रविवार की रात वाहन चेकिंग अभियान में एक व्यक्ति जो बंगाल से झारखंड की ओर अवैध शराब ला रहा था जिसमें 20 बोतल बियर व 31 बोतल आईबी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही उसकी मोटरसाइकिल भी जप्त कर लिया गया है। वही संबंध में मामला दर्ज कर व्यक्ति को जेल भेजने की तैयारी में पुलिस जुट गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button