पीएम इंटर्नशिप स्कीम-कौशल से समृद्धि और रोजगार” पर व्याख्यान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में एनसीसी इकाई द्वारा प्राचार्या प्रोफेसर किरण प्रदीप के संरक्षण में “पीएम इंटर्नशिप स्कीम- कौशल से समृद्धि और रोजगार” विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता डॉ. फातिमा हसन (भूतपूर्व इंडस्ट्रियल ऐकडेमिया इंटीग्रेशन एंड स्किल डेवलपमेंट सेल कॉर्डिनेटर असिस्टेंट प्रोफेसर, अंग्रेजी विभाग) ने कैडेट्स को “पीएम इंटर्नशिप स्कीम- कौशल से समृद्धि और रोजगार” विषय पर बताया। प्राचार्या प्रो. किरण प्रदीप ने कहा कि कैडेट्स को पीएम इंटर्नशिप स्कीम से पूर्ण रूप से अवगत होना चाहिए और उनका लाभ भी लेना चाहिए। लेफ्टिनेंट सिद्धी गुप्ता ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया l कार्यक्रम में डॉ. प्रीति सिंह, अदिति, ऋतु शर्मा, डॉ. कृति अग्रवाल, अंजली गुप्ता आदि प्रवक्ता वर्ग उपस्थित रही। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन लेफ्टिनेंट सिद्धी गुप्ता (एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर) द्वारा किया गया।




