मेरठ

जलशक्ति राज्यमंत्री और हस्तिनापुर विधायक को पड़ा दिल का दौरा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मेरठ। उत्तर प्रदेश सरकार में जलशक्ति राज्यमंत्री और हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक को रविवार देर रात दिल का दौरा पड़ा। सीने में तेज दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद उन्हें आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम ने तत्काल उपचार शुरू किया। जांच में हार्ट अटैक की पुष्टि होने के बाद एंजियोग्राफी की गई।

इलाज कर रहे कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. ममतेश गुप्ता के अनुसार, मंत्री की हार्ट ब्लॉकेज मिला है। जिसका ऑपरेशन किया गया है। वर्तमान में उनकी हालत स्थिर है और वह आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, मंत्री की स्थिति चिंताजनक नहीं है। उन्हें अगले कुछ दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा। डॉक्टरों का कहना है कि यदि सब कुछ सामान्य रहा तो जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई लोग अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। क्षेत्रवासी और समर्थक भी उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button