मेरठ
मुथूट गोल्ड पॉइंट ने मेरठ में किया अपनी 5वीं शाखा का शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मेरठ। मुथूट एक्ज़िम ने सोमवार को बेगम ब्रिज स्थित सिटी सेंटर में 5वें गोल्ड पॉइंट सेंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान मुथूट पप्पाचन समूह के कार्यकारी निदेशक और मुथूट एक्जिम के प्रबंध निदेशक थॉमस मुथूट ने कहा, “मेरठ में हमारे गोल्ड पॉइंट सेंटर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश में हमारी मौजूदगी को और भी बढ़ाने और हमारी भरोसेमंद स्वर्ण पुनर्चक्रण सेवाओं को ग्राहकों के करीब लाने की हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमें विश्वास है कि मेरठ के लोग अपने सोने के लिए उचित मूल्य पाने के लिए एक सुरक्षित, वैज्ञानिक और सही मंच से लाभान्वित होंगे।” इस मौके पर मुथूट एक्ज़िम के सीईओ केयूर शाह भी मौजूद रहें।


