सिंगरौली
रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत पचौर ग्राम के देवरा ग्राम रेलवे स्टेशन के पास श्याम गुप्ता के घर के समीप रविवार को एक व्यक्ति की रेलगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गयी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार रविवार सुबह 6 बजे जब यहां से ट्रेन गुजर रही थी तो ट्रेन का चालक लगातार हार्न बजा रहा था। थोड़ी देर बाद जब कुछ लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो ट्रेन की पटरी पर एक व्यक्ति का शव पड़ा था। लोगों ने बताया कि टीएचडीसी अमिलिया कोल माइन का पास में कार्य चल रहा है। आशंका जतायी जा रही है कि वहीं पर कार्य कर रहा कोई मजदूर हो सकता है। फिलहाल लोगों ने घटना की सूचना बरगवां पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर अंत्यपरीक्षण हेतु भिजवा दिया है तथा शव की शिनाख्त में जुट गयी है।



