विहिप दुर्गा वाहिनी द्वारा मेंहदी कार्यक्रम आयोजित
सुरक्षित माहौल में सैकड़ों महिलाओं ने सजाई हथेलियाँ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बड़ौत/बागपत : विहिप दुर्गा वाहिनी की विभाग सह संयोजिका अन्नू पंवार के नेतृत्व में आज छोटा खाटू श्याम मंदिर (निकट संजय मूर्ति) पर दुर्गा वाहिनी की बहनों द्वारा मेंहदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक और सुरक्षित माहौल में मेंहदी लगवाई।
कार्यक्रम के दौरान विभाग सह संयोजिका अन्नू पंवार ने कहा कि “हमारी बहनों को मेंहदी लगाने के लिए किसी बाहरी या जिहादी तत्वों के पास जाने की आवश्यकता नहीं है। जिले के बागपत, खेकड़ा और बड़ौत में दुर्गा वाहिनी के नेतृत्व में सुरक्षित माहौल में मेंहदी लगाई जा रही है। हमारा उद्देश्य है कि हिन्दू बहनें अपना त्यौहार अपनों के साथ मनाएँ और किसी भी तरह के धोखे या लव जिहाद से सुरक्षित रहें।”
उन्होंने आगे बताया कि पूर्व में कुछ मामलों में लव जिहाद के अंतर्गत ऐसे तत्वों द्वारा मेंहदी कार्यक्रमों का दुरुपयोग किया गया था। इसी कारण दुर्गा वाहिनी ने संकल्प लिया है कि हर नगर और ग्रामीण क्षेत्र में अपनी बहनों को स्वयं मेंहदी लगाकर एक सुरक्षित व सांस्कृतिक माहौल प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर नगर संयोजिका तनिषा, जिला छात्र प्रमुख परी, अंजलि, खुशी समेत कई कार्यकर्ता बहनें उपस्थित रहीं।



