मथुरा

जन्मभूमि आंदोलन को चट्टान जैसा बनाएगी ब्रज की रज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि आंदोलन को अब ब्रज के गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए चलो गांव की ओर अभियान शुरू किया है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष और हिंदू पक्षकार अधिवक्ता महेंद्र प्रताप ने अब गांवों की रज से आंदोलन को चट्टान बनाने के लिए संकल्प लिया है। 23 जून से इसका आगाज भी हो चुका है। बीते वर्ष वृंदावन में हुई अंतरराष्ट्रीय धर्म संसद में तय हुए एजेंडे पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास ने अपने कदम बढ़ा दिए हैं। इसी के तहत हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप ने चौरासी कोस परिक्रमा के प्रथम पड़ाव स्थल गांव महोली (मधुवन) से चलो गांव की ओर अभियान शुरू कर दिया है। वह बताते हैं कि ब्रज की पवित्र भूमि के कण-कण में श्रीकृष्ण का वास है। वहीं, इस क्षेत्र के लोगों की आस्था और भक्ति में इतनी शक्ति है कि वे इस आंदोलन को चट्टान की तरह मजबूत बना सकते हैं। यह आंदोलन श्रीकृष्ण जन्मभूमि को शाही ईदगाह मस्जिद से मुक्त कराने और वहां एक भव्य मंदिर बनाने के लिए है। इस अभियान के तहत गांवों में संतों के साथ पहुंचकर हिंदू पक्षकार बुजुर्गों के अनुभव के साथ-साथ युवाओं की ऊर्जा भी जुटा रहे हैं। इसके अलावा हिंदू चेतना यात्रा, हस्ताक्षर अभियान, महासंवाद और हिंदू जागरूकता अभियान भी तेजी से चल रहे हैं। चलो गांव की ओर अभियान के तहत चार चरणों में मथुरा के 552 गांवों को जोड़ने का लक्ष्य है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button