सावन में झूमे बरनवाल समाज की महिलाए
Women of Baranwal community rejoiced in the month of Saavan

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। देर शाम बरनवाल युवा मंच महिला समिति धनबाद के द्वारा सावन महोत्सव का कार्यक्रम शहर के जाने माने होटल कृतिमान, जोड़ा फाटक रोड, धनबाद में बहुत ही धूमधाम से मनाया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में समाज की महिलाए उपस्थित थी। मुख्य अतिथि एवं महिला समिति की कार्यकारिणी सदस्यों के द्वारा सर्वप्रथम अहिवरन जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तत्पश्चात मुख्य अतिथि श्रीमती सुभद्रा गुप्ता जी को भगवत गीता,बुके,मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। आज के इस कार्यक्रम में सभी कार्यकारिणी की महिला सदस्यों ने बहुत ही शानदार आयोजन किया जिसमें महिलाओं के लिए झूले,डांस,सोलो डांस,हाऊजी गेम्स,फ्लोर डांस,क्विज प्रतियोगिता के साथ साथ नाश्ता और खाने का बहुत ही सुंदर आयोजन किया गया।प्रतिभा कुमारी के द्वारा बहुत ही सुंदर मंच संचालन किया गया। मुख्य अतिथि जो एक कवि भी है ने अपनी बहुत ही सुंदर कविता से समाज को एक संदेश दिया। आज के इस की कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनीता बरनवाल,रजनी बरनवाल,रंजना बरनवाल,प्रतिभा कुमारी,प्रियंका बरनवाल ने किया।



