झांसी
आरसेटी से हुनर सीख कर युवाओं ने अपनाया अपना उद्यम ।
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झांसी l युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं एन आर एल एम और आरसेटी के माध्यम से 1500 को प्रशिक्षित किया जा चुका है।
इनमें युवतियों को सिलाई, कढ़ाई, ब्यूटीशियन का कोर्स करके आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है तो वहीं युवक सोलर प्लांट सहित कई कोर्सिस का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं । इस तरह युवा उद्यमियों की पौध तैयार की जा रही है ।
स्वरोजगार के लिए युवाओं को हंसारी स्थिति आरसेटी सेंटर पर प्रशिक्षण दिया जाता है । एनआरएलएम के उपायुक्त डॉक्टर ब्रजमोहन आंबेड ने बताया कि केंद्र पर युवक और युवतियों को अलग-अलग कोर्स में प्रशिक्षण दिया जाता है अब तक इस केंद्र से करीब 1500 युवा प्रशिक्षण लेकर अपना रोजगार कर रहे हैं प्रशिक्षण लेने वाले युवक युवतियों को जिस क्षेत्र में प्रशिक्षण दिया जाता है वही रोजगार स्थापित करने के लिए संसाधन भी उपलब्ध कराए जाते हैं । इसके अलावा युवक एवं युवतियों को कागज से बनी आकृतियों को बनाने की ट्रेनिंग दी जाती है दूसरी ओर कुछ स्वयं सहायता समूह के युवक विभाग से मिलने वाली मदद के माध्यम से कैटल फीडर प्लांट, पुष्टाहार, ऑयल रिफाइनरी के उद्यम चला रहे हैं तथा दूसरों को भी रोजगार देने का काम कर रहे हैं ।
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को इस प्लांट के उत्पादन से होने वाली आमदनी से आए होना शुरू हो गई है जो उनके परिवार के खर्चे में मददगार साबित हो रही है । एमएसएमई की ओर से भी कई रोजगार पर कार्यक्रम संचालित किया जा रहे हैं रोजगार शुरू करने के लिए रियायती दरों पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है ।

