अमेठी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने उड़ीसा के प्रोफेसर का फूंका पुतला
छात्राओं के साथ प्रोफेसर करता था अनित्य कार्य

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। मंगलवार की देर शाम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से अम्बेडकर तिराहे पर उड़ीसा के डिग्री कालेज के प्रोफेसर समीर की पुतला जलाया कर विरोध प्रदर्शन किया। पवन कुमार वर्मा ने बताया कि ने उड़ीसा के डिग्री कालेज के प्रोफेसर समीर ने आए दिन कालेज की छात्राओं के साथ अनित्य कार्य किया जाता था। उसी में शामिल सौम्या ने जब उसकी खिलाफ हो आवाज उठाई, तो प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससे छात्रा सौम्या ने आत्मदाह कर लिया है। आरोपी प्रोफेसर को फांसी देने के साथ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
इस अवसर पर सत्यम सिंह मोहित मौर्य अनुभव सिंह देवराज सिंह, सुधांशु तिवारी, अंकित अग्रहरि आदि मौजूद रहे।


