अमरोहा

अमरोहा पुलिस ने 10 टोल कर्मियों को किया गिरफ्तार

जोया टोल पर कार सवारों से मारपीट का मामला, सभी को कोर्ट में पेश किया l

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : रजबपुर थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे 9 के जोया टोल प्लाजा पर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने मारपीट के आरोप में 10 टोल कर्मियों को गिरफ्तार किया है। घटना रविवार रात की है। टोल कर्मियों ने मुरादाबाद के तीन कार सवार युवकों के साथ मारपीट की थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। रजबपुर थाना प्रभारी कोमल तोमर के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में प्रकाश कुमार, पुष्पराज सिंह, मनीष कुमार, गंगा विशाल, रवि कुमार, सुमित सैनी, धर्मवीर, महबूब अली, बाबू खान और पुष्पेंद्र शामिल हैं। ये आरोपी कानपुर, संत रविदास नगर, मैनपुरी, फिरोजाबाद, पठानकोट, अमरोहा और संभल के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान कर दिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। कानूनी कार्रवाई जारी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button