बेतुल

बैतूल रेलवे स्टेशन से मानव दुर्व्यापार निवारण अभियान का किया शुभारंभ 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बैतूल। प्रदीपन संस्था द्वारा एक्सेस टू जस्टिस परियोजना के अंतर्गत 15 जुलाई को मानव दुर्व्यापार निवारण अभियान का शुभारंभ बैतूल रेलवे स्टेशन से किया गया। यह कार्यक्रम संस्था सचिव श्रीमती रेखा गुजरे के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। संस्था की काउंसलर दीपमाला खातरकर ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि यह विशेष जागरूकता अभियान 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य रेलवे स्टेशन और ट्रेनों के माध्यम से तस्करी किए जा रहे कमजोर और असुरक्षित बच्चों की पहचान करना, उनके बारे में खुफिया जानकारी जुटाना तथा रेलवे कर्मियों, ट्रांसपोर्ट स्टाफ और यात्रियों के बीच जागरूकता फैलाना है ताकि बच्चों को मानव तस्करी से बचाया जा सके। संस्था के कोऑर्डिनेटर सुनील कुमार ने बताया कि यदि किसी को कोई संदिग्ध बच्चा दिखाई दे या तस्करी की आशंका हो, तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या टोल फ्री नंबर 1800-1027-222 या निकटतम रेलवे पुलिस को सूचित करें। कार्यक्रम में स्टेशन मास्टर बी.के. वाकडे, आरपीएफ थाना प्रभारी श्री बनकर, नित्याधर यादव, एसआई सचिन सोनूले सहित आरपीएफ स्टाफ, संस्था की टीम से रविशंकर चवारे, विशाल आर्य, राकेश मन्नासे, अलका नागले, पूनम अतुलकर एवं ज्योति बागवे उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button