अमरोहा

अमरोहा में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़

7 आरोपी गिरफ्तार, 6 तमंचे और 50 कारतूस बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा :  हसनपुर थाना पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ मिलकर एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गांव बावनखेड़ी में एक बंद जिम के ऊपर सोलर प्लेटों के नीचे चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। फैक्ट्री से दो मुख्य आरोपी शादाब अली और सुमित को गिरफ्तार किया गया है। दोनों गांव माछरा भगवानपुर के रहने वाले हैं। इनके अलावा पांच अन्य शस्त्र तस्करों को भी पकड़ा गया है। इनमें गजरौला के दीपक, बछरायूं के वंश उर्फ गोलू, रजबपुर के अंकुश और नागेन्द्र, तथा मुरादाबाद के पाकबड़ा से गौरव शामिल हैं। एसपी अमित कुमार आनंद ने मंगलवार दोपहर को मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों से 6 अवैध तमंचे, एक अधबना तमंचा और 50 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। साथ ही अवैध हथियार बनाने के उपकरण भी जब्त किए गए हैं। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य संबंधों की जांच कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button