अमरोहा

कांवड यात्रा 2025: अब महाशिवरात्रि की तैयारी…

पहले चरण का रूट डायवर्जन हटा, दूसरे में पांच दिन रहेगी पाबंदी

1 पहला रूट डायवर्जन चरण समाप्त
2 18 जुलाई से दूसरा चरण शुरू
3 बिजनौर मार्ग पर कांवड़ियों की निगरानी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गजरौला/अमरोहा। सावन मास के पहले सोमवार को रूट डायवर्जन का पहला चरण खत्म हो गया है। अब दूसरे चरण की तैयारी में पुलिस जुटी है। जो, 18 जुलाई से शुरू होकर 23 जुलाई तक रहेगा। उधर, महाशिरात्रि पर जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार से आ रहे कांवड़ियों की बिजनौर मार्ग पर निगरानी की जा रही है। पुलिस के पहले में कांवड़ियों को पास करवाया जा रहा है।
बता दें कि इस बार सावन के चार सोमवार हैं। इसलिए पुलिस ने प्रत्येक सोमवार के लिए शुक्रवार की दोपहर से लेकर सोमवार की शाम तक चार चरणों में ही रूट डायवर्जन का प्लान बनाया है। पहला चरण 11 जुलाई से 14 जुलाई यानी पहले सोमवार को बीत गया। दोपहर के बाद जब शिवभक्त अपने-अपने शिवालयों पर पहुंच गए तो पुलिस ने भारी वाहनों को छूट दे दी। जिसके बाद वाहन सरपट दौड़ने लगे।
महाशिरात्रि पर जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार से आ रहे कांवड़िये
टीएसआइ अनुज तोमर ने बताया कि पहला चरण खत्म होने पर भारी वाहनों को छूट दे दी है। मगर, दूसरे चरण में 18 जुलाई से 23 जुलाई तक रूट डायवर्जन रहेगा। क्योंकि 23 तारीख की महाशिवरात्री है। उसके लिए भी कांवड़ियों के उमड़ने का पूरा अनुमान है। उधर, लंबे रूट वाले कांवड़िये हरिद्वार से जल लेकर अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। इसलिए पुलिस उनकी निगरानी के लिए जुटी हुई है।
बिजनौर मार्ग पर निगरानी
बिजनौर मार्ग पर वाहनों को रोक-रोककर निकाला जा रहा है। जहां-जहां कांवड़िये दिख रहे हैं। वहां पर पुलिस पहुंचकर उन्हें सुरक्षा घेरे में पास करवाया जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button