अमेठी
मिशन शक्ति के अंतर्गत पुलिस ने चलाया अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत नगर की रामलीला मैदान ददन सदन तिराहा, आरआर पीजी कॉलेज, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, रानी मार्केट के साथ कई स्थानों पर महिला पुलिस टीम ने मनचलों से पूछताछ की। भविष्य में फर्जी इन स्थानों पर ना दिखाई देने की नसीहत देते हुए भगाया। टीम में शामिल महिला सिपाही सपना ने युवाओं को फर्जी घुमने से मना किया और अपने भविष्य के प्रति जागरूक होने की अपील की।

