अमेठी

बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति भेटुआ का भवन जर्जर 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमेठी। जिले के बिकास खण्ड भेटुआ के ग्राम भेटुआ मे संचालित है। अस्सी के दशक मे भवन का निर्माण विश्व बैंक पोषित ग्रामीण गोदाम परियोजना के तहत किया गया। अब एक दशक से भवन जर्जर हो चला है। अब डीएपी,यूरिया,म्यूरेट आफ पोटाश आदि बितरण एव बिक्री कार्यक्रम बन्द है। बीज अब गोदाम पर नही आता है। फसली ऋण किसानो को नही मिलता है। सहकारिता विभाग से सदस्य बनाना दुर्लभ हो चला है। सभापति सुनील कुमार शुक्ल ने बताया कि बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति भेटुआ का भवन जर्जर है। भवन निर्माण कार्य के कई बार फरियाद हुई। लेकिन मामला टयटय फिस हो गया। अमेठी सांसद को प्रस्ताव भवन पुर्ननिर्माण के लिए दिया। लेकिन कोई अब तक खबर नही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button