मेरठ

सरधना में बिजलीघर पर लगेगा तीन दिवसीय विद्युत समाधान मेगा कैंप

-17 से 19 जुलाई तक उपभोक्ताओं की समस्याओं का किया जाएगा निस्तारण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सरधना। क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। आगामी 17 से 19 जुलाई तक तीन दिवसीय मेगा समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप कालंद रोड स्थित विद्युत उपकेंद्र (बिजली घर) में लगाया जाएगा, जिसका उद्देश्य क्षेत्रीय उपभोक्ताओं की विद्युत से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अवर अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि कैंप के दौरान उपभोक्ताओं को अपनी समस्याओं को लेकर बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। विभाग द्वारा यह विशेष पहल उपभोक्ता हित में की जा रही है, जिसमें कई प्रकार की शिकायतों और मामलों का निस्तारण किया जाएगा। उपभोक्ता जो लंबे समय से खराब या बंद मीटर की समस्या से जूझ रहे हैं, वे अपना मीटर तुरंत बदलवा सकते हैं। जिन उपभोक्ताओं को बिजली बिल अधिक आ रहा है या बिल में त्रुटियां हैं, वे दस्तावेज़ों के साथ कैंप में पहुँचकर सही बिल प्राप्त कर सकते हैं। पुराने बकाया बिलों में यदि कोई विवाद है, तो उसका समाधान भी मौके पर किया जाएगा। जिन उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत चोरी के मामले दर्ज हैं, वे इस कैंप के माध्यम से समाधान करवा सकते हैं। जरूरत पड़ने पर समझौते व योजना के तहत भुगतान की सुविधा भी मिलेगी। नई कनेक्शन या लोड वृद्धि से संबंधित शिकायतें भी सुनी जाएंगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button