खैरथल

आंगनबाड़ी मे कार्यकर्ता,सहायिका के रिक्त पदों पर मांगे आवेदन-पत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा : खैरथल तिजारा जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता /सहायिका के स्वैच्छिक मानदेय सेवा के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं ।खैरथल नगरपरिषद क्षेत्र मे वार्ड 10 व16 में कार्यकर्ताओं के दो पद और वार्ड 12व16 मे दो पदो पर सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी जिले मे कोटकासिम, मुण्डावर,किशनगढ़ बास,तिजारा ब्लॉक मे भर्ती के आवेदन मांगे गये है
1-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होना जरूरी है।
2-आयु 18-35 वर्ष । विधवा,अनु.जाति/जनजाति,तलाकशुदा एवं विशेष योग्यजन के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है।
3-आवेदन पत्र संबंधित ब्लॉक बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ  ऑफिस) से नि:शुल्क प्राप्त कर सकते हैं।
4- आवेदन पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि 13.08.2025 को शाम 5बजे तक है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button