पार्क मे टाइल कार्य का भूमिपूजन एवं पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
जयपुर। बुधवार को वार्ड 70 के कावेरी पथ स्थित चित्रगुप्त पार्क में मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त बजट से टाइल लगाने के कार्य का भूमि पूजन तथा पौधारोपण महापौर डा. सौम्या गुर्जर एंव पूर्व जिला अध्यक्ष एंव वन व पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के जिला संयोजक संजय जैन के कर-कमलो द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मानसरोवर मंडल अध्यक्ष विपिन सिंघल ने की। विशिष्ट अतिथि निर्मल शर्मा, फ़ायर कमेटी चेयरमैन पारस जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक रावतानी, कुणाल चौधरी, लोकेश जोशी पूर्व प्रदेश सहसंयोजक मीडिया, राजेंद्र चौहान अध्यक्ष मेघवाल समाज, अनिल माथुर अध्यक्ष चित्रगुप्त समिति, ईश्वर गोयल अध्यक्ष भारत विकास परिषद, भगवान दास बुलवानी, प्रहलाद शर्मा, सुखविन्दर सिंह, हुनर फाउंडेशन की भावना बंसल, निकिता गुप्ता आदि मौजूद रहे। वार्ड पार्षद रामावतार गुप्ता ने महापौर का चुनरी उड़ाकर तथा आए हुए सभी अतिथियो व स्थानीय निवासियो का स्वागत किया तथा आभार व्यक्त किया।



