गोड्डा

डिग्री कॉलेज महागामा में एनईपी 2020 पर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा/महागामा : डिग्री कॉलेज, महागामा के सेमिनार हॉल संख्या 02 में बुधवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के नवीनतम संशोधनों पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के निर्देशानुसार आयोजित की गई, जो सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चली।कार्यशाला की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० राहुल कुमार संतोष ने की। उन्होंने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि एनईपी 2020 विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से तैयार की गई है और इसका क्रियान्वयन शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगा। उन्होंने नीति के मुख्य बिंदुओं को सरल और प्रभावशाली ढंग से समझाया।इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में कॉलेज के एनईपी नोडल ऑफिसर एवं इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ० संदीप कुमार मंडल उपस्थित थे। उन्होंने एनईपी 2020 के हालिया संशोधनों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला और सभी परिवर्तनों को विद्यार्थियों व शिक्षकों के समक्ष स्पष्ट रूप से रखा। साथ ही, छात्रों द्वारा पूछे गए सवालों का भी संतोषजनक उत्तर दिया। मंच संचालन का कार्य महाविद्यालय के नामांकन प्रभारी एवं मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष शशिकांत वर्मा ने किया, जबकि कार्यशाला के अंत में धन्यवाद ज्ञापन अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रशांत सिंह ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षगण समाजशास्त्र विभाग के डॉ० नवलेश राम, हिंदी विभाग के डॉ० अजय तिर्की, वाणिज्य विभाग के श्री रामसुंदर दास, संथाली विभाग के डॉ० मनोज टुडू और भौतिकी विभाग के डॉ० सोमनाथ रॉय सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।कार्यशाला का उद्देश्य एनईपी 2020 की नवीन दिशा और उसके शैक्षिक प्रणाली पर पड़ने वाले प्रभावों को समझना और समझाना था, जो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button