बरेली
देवी देवताओं पर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए फोटो वायरल
हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं में रोष, दर्ज कराया मुकदमा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बरेली ,फरीदपुर । एक विशेष समुदाय के युवक द्वारा नगर का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने एवं हिंदू धर्म के लोगों की भावनाओं को आहत करने वाला हिंदू धर्म के देवी देवताओं के फोटो के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए अपने फेसबुक अकाउंट से सोशल मीडिया पर पोस्टर वायरल करने की जानकारी जैसे ही हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को हुई सभी कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और बड़ी संख्या में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता एवं हिंदू समुदाय के लोग कोतवाली पहुंच गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी के खिलाफ घटना की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है । नगर के मोहल्ला ऊंचा भूरे खा गोटिया निवासी एक विशेष समुदाय का युवक समीर गजनवी ने अपनी फेसबुक अकाउंट से हिंदू धर्म के देवी देवताओं एवं कांवरिया के फोटो पर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए हिंदू धर्म के लोगों की भावनाओं को भड़काने एवं क्षेत्र का सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने के उद्देश्य से फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था।जिसकी जानकारी जैसे ही हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को हुई सभी कार्यकर्ता इसको लेकर आक्रोशित हो गए और सभी कार्यकर्ता एवं हिंदू समुदाय के लोग कोतवाली पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करते हुए तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही किए जाने की मांग करने लगे। और घटना के बाबत थाना पुलिस को तहरीर दी पुलिस ने हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गोरखपुर दर्शन करने वालों में हिंदू युवा वाहिनी के विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह चौहान, नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता, नगर महामंत्री गोपाल मिश्रा, कौशलेंद्र प्रताप सिंह ,रघुनाथ सिंह, अभिषेक सक्सेना, रिंकल गुप्ता, सभासद रनजीत सिंह चौहान, अमित प्रताप सिंह, प्रतीक मिश्रा, विशेष सिंह, निक्की ठाकुर, मुक्तेश सिंह, अरुण पाठक, उमेंद्र चौहान, आदि लोग मौजूद रहे।



