बरेली
मृत किसान का केसीसी खाता रिन्युवल करने की शिकायत पर जिलाध्यक्ष से किया बैंक मैनेजर ने दुर्व्यवहार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बरेली ,फतेहगंज पूर्वी। भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक नगर के कृषक समाज इंटर कॉलेज में हुई थी इस दौरान जिलाध्यक्ष सोमवीर सिंह किसानों की समस्याओं को सुन रहे थे तभी जरौल गांव के एक किसान नेत्रपाल ने बताया कि उनके चाचा रामलड़ैते की मृत्यु 15 फरवरी को हो गई थी।उनका किसान क्रेडिट कार्ड फतेहगंज पूर्वी की भारतीय स्टेट बैंक से बना हुआ था।लेकिन 30 जून को उनके चाचा का क्रेडिट कार्ड बैंक द्वारा रिन्युवल कर उसकी लिमिट बड़ा दी गई है।जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो वह बैंक गए लेकिन उन्हें कोई सही बात नहीं बताई गई।इसी बात की जानकारी प्राप्त करने जब जिलाध्यक्ष सोमवीर सिंह बैंक पहुंचे तो बैंक मैनेजर ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।जब किसानों को इस बात की जानकारी हुई तो वह सभी एकत्र होकर बैंक के बाहर गए और मैनेजर से बाहर आने को अड़ गए लेकिन मैनेजर बाहर नहीं आये और न ही उन्होंने कोई संतुष्ट जबाब दिया।जिसके बाद सभी किसान थाने पहुंचे और मैनेजर की शिकायत की ।वहीं एक मामले करतोली गांव के किसान धनपाल की हत्या जो कि तीन महीने पहले हुई थी उसमें अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं होने पर कोतवाल से बात की।जिसके बाद कोतवाल संतोष कुमार के समझाने पर किसान संतुष्ट होकर चले गए।
किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सोमवीर सिंह ने बताया कि किसान की शिकायत लेकर बैंक गए थे जहां मैनेजर द्वारा दुर्व्यवहार किया गया जल्द ही धरना प्रदर्शन किया जाएगा।



