रामपुर शाहबाद
शाहबाद में रामगंगा के पास बकरियां चराने गया किशोर नदी में डूबा, मौत
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
रामपुर शाहबाद। थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव के दिलशाद का 9 वर्षीय पुत्र फैजान कल यानी बुधवार शाम में अपने साथियों के साथ बकरियां चराते चराते गलपुरा गांव के नजदीक से बह रही रामगंगा नदी के किनारे तक पहुंच गया और नदी में नहाने लगा। इस दौरान उसके साथी तो नदी से निकल आए लेकिन जब फैजान नदी से बाहर नहीं आया। किशोर के साथी अपने अपने घर लौट आए, लेकिन जब फैजान घर वापस नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। फैजान के परिजनों ने उसको काफी खोजा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। परिजनों ने फैजान के साथ गए दोस्तो से पूछा तो उन्होंने बताया कि फैजान नदी में नहाने के बाद बाहर नहीं आया और डूब गईं। जिसके बाद परिजन दौड़कर नदी की जगह पहुंचे जहां फैजान साथियों के साथ नहा रहा था। परिजनों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने लोकल गोताखोरों से बच्चे की तलाश शुरू कराई, थोड़ी ही देर में गोताखोरों ने बच्चे को मृत हालत में पानी बाहर निकाला। बच्चे की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। उधर मिली जानकारी के अनुसार परिजनों के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराए जाने से मना करने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।



