अमरोहा
अमरोहा में पुलिस पिकेट हटने पर भाकियू का विरोध सीओ को सौंपा ज्ञापन अपराधिक गतिविधियों में बढ़ोतरी का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : हसनपुर में भारतीय किसान यूनियन भानु ने बुरावली गांव से पुलिस पिकेट हटाए जाने का विरोध किया है l यूनियन ने पुलिस क्षेत्र अधिकारी दीप कुमार पंत को ज्ञापन सौंपा l उन्होंने पिकेट को तत्काल बहाल करने की मांग की है l यूनियन का कहना है कि थाना अध्यक्ष द्वारा पिकेट हटवाने से गांव में अपराधिक गतिविधियां बढ़ी हैl
सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित
एक हालिया घटना में बदमाशों ने पशु व्यापारी नसीम के घर में लूटपाट की l उन्होंने नसीम को गंभीर रूप से घायल भी किया है l बुरावली की पूरी मार्केट में पुलिस पिकेट नहीं होने से सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई है l यूनियन ने मोहल्ला के मनिहारान की रामवती के मामले का भी जिक्र किया l
इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है l ज्ञापन सौंपने वालों में बबलू सिंह, जमशेद चौधरी, अब्दुल वहाब, पुष्पेंद्र सिंह समेत कई सदस्य मौजूद थे l यूनियन ने चेतावनी दी है कि मांगे न मानी गई तो आंदोलन किया जाएगा l



